लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। जिसके मुताबिक नाबालिगों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल परीक्षण कराया था। गुरुवार को रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंप दी गई। हालांकि कुकर्म किसने किया है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

कुकर्म किसने किया जांच का विषय

पुलिस ने बताया कि पीड़ित नाबालिगों से कुकर्म किसने किया? कब और कहां किया, यह जांच का विषय है। पुलिस की छानबीन पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे यौन शोषण के आरोप कितने सही और गलत है। पुलिस ने फिलहाल इस विषय पर कुछ भी कहने से बच रहे है। उनका कहना है कि कोर्ट का मामला है ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।

READ MORE: मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुसीबत! हाईकोर्ट में कल होगी शंकराचार्य के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई, जानिए पूरा मामला

मेरे पास सबूत है

बता दें कि अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले आशुतोष महाराज ने कहा था कि उनके पास सारे सबूत हैं। वहीं एक पीड़ित बटुक ने मीडिया को बताया कि मैं अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा शोषण किया गया। हमारे साथ और भी बच्चे थे, उनका भी शोषण किया गया। 13 फरवरी को HC ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए थे। इधर, प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने भी इस केस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट HC को दी थी, जिसके बाद आज HC ने FIR का आदेश कर दिया था।