लखनऊ। उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू करने का आदेश दिया। पिछले दिनों आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने दो बच्चों को हाईकोर्ट में पेश करके अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण करने सहित कई आरोप लगाए थे।
फैसला सुरक्षित रखा था
हाईकोर्ट के आदेश के बाद झूंसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि 13 फरवरी को HC ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए थे। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने भी इस केस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट HC को दी। जिसके बाद आज HC ने FIR का आदेश कर दिया। कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया और सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था
READ MORE: सुल्तानपुर में बैरंग लौटी बारात, दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इनकार, कहा- इसके पैर तो…
वहीं आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि उन्होंने अदालत में कथित घटनाओं से संबंधित सीडी सौंपी है। उन्हें न्याय मिला है और वे प्रयागराज से विद्या मठ, वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे ताकि लोगों के सामने सच्चाई रखी जा सके। इस मामले के सामने आने के बाद सामाजिक और धार्मिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


