सीतापुर. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चिंगारी से छ्प्पर में आग लग गई. हवा की वजह से आग कई घरों तक पहुंच गई. घटना में मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई. एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. घटना में 14 घर जलकर खाक हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव शुरू किया. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी.
इसे भी पढ़ें- प्यार, वादा और हवस का खेलः शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल
बता दें कि पूरा मामला सरैया चलाकापुर का है. जहां रहने वाले राजाराम के घर पर चूल्हे में खाना बन रहा था. इसी दौरान चिंगारी उड़कर छप्पर में पहुंची और आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई. वहीं घटना में फूलमती (45), फूूलमती की मां (60) और माही (7) गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद तीनों को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया. वहीं बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
इसे भी पढ़ें- खेल-खेल में जिंदगी खत्मः पेड़ की टहनी गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, जानिए पिता के सामने कैसे काल के गाल में समाया लाल
वहीं घटना में एक-एक कर कुल 14 घर जलकर खाक हो गए. आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, सकरी गली होने की वजह से दमकल की गाड़ियां अंदर नहीं आ सकी. इस दौरान बचाव दल के साथ गांव के लोगों ने बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन सभी की कोशिश तेज हवा ने नाकाम कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ. पुलिस ने मां-बेटी की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

