सीतापुर. जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 3 लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में 2 युवक की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- बॉस, कर्मचारी और लड़ाई हक की! उग्र प्रदर्शन के बाद नोएडा में अधिकांश कंपनियां पड़ी ठप, पुलिस की हिरासत में 200 से अधिक लोग

बता दें कि घटना इमलिया सुल्तानपुर के निजामपुर के पास उस वक्त घटी, जब तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आ गए. घटना इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए.

इसे भी पढ़ें- अगर सरकार ने अनदेखी की तो… राकेश टिकैत की खुली चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर दे दिया बड़ा बयान

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 2 युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान अंकुल (22) और देवीदास (24) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.