श्रावस्ती। जिले के जंगल में BKU महिला विंग की जिलाध्यक्ष आंचल मिश्रा का जला हुआ कंकाल मिला है। वह 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने मोबाइल की लास्ट लोकेशन फॉलो करते हुए जंगल से उसका शव बरामद किया।
बहाने से आंचल को जंगल ले गया सूरज
पुलिस ने जांच शुरू की तो पति संतोष मिश्रा का शक सही साबित हुआ। आंचल और सूरज दोनों के फोन की लोकेशन एक जंगल में मिली । पुलिस ने तत्काल सूरज वर्मा को अरेस्ट कर लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ तो उसने सभी राज उगल दिए। सूरज ने बताया कि वह आंचल को बहाने से जंगल लेकर गया था। वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव छिपाकर भाग गया। पुलिस को जंगल से आंचल का कंकाल बरामद हुआ। उसकी साड़ी और चूड़ी भी पास में पड़ी मिली।
READ MORE: अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की उड़ानें प्रभावित, दुबई, अबुधाबी और दम्माम की 8 फ्लाइट रद्द, 450 से ज्यादा यात्रियों के टिकट कैंसिल
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सूरज ने की हत्या
सूरज वर्मा ने बताया कि आंचल उससे लगातार पैसों की डिमांड करती थी। कई बार उसने उसे पैसे दिए पर उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। पैसे न देने पर वह उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दिया करती थी। इस बात के चलते वह उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाने लगा। बहाने से वह उसको जंगल में लेकर गया और वहां गला दबाकर हत्या कर दी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

