लखनऊ। यूपी सरकार ने 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया है। महिला आरक्षण मामले को लेकर एक दिन का विशेष सत्र होगा। आज इसे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पास भेजा जाएगा। रविवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस सत्र में विपक्ष के रवैये को लेकर निंदा प्रस्ताव पेश करने की भी चर्चा की जा रही है।

अहम बिंदु:-

  • कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव स्वीकार किया गया
  • आज प्रस्ताव मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा
  • सत्र में महिला आरक्षण के समर्थन में प्रस्ताव पारित होगा
  • विपक्ष के रवैये पर निंदा प्रस्ताव भी पेश हो सकता है
  • सरकार विपक्षी दलों को घेरने की तैयारी में

सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को पारित न होने देना ‘भारत माता’ के सम्मान पर आघात है। देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने अपनी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया है। देश की नारी शक्ति सब देख और समझ रही है। वह इस छल एवं अन्याय को याद रखेगी तथा समय आने पर इसका उत्तर भी देगी।

READ MORE: ‘सबको मिलेगा न्याय…’, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन, एक-एक कर सुनी सबकी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश