वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र में आंबेडकर और केशरिया झंडा उतारने को लेकर दूसरे दिन भी बवाल हो गया। दोनों संगठनों के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। आज तो दोनों संगठनों के बीच पत्थरबाजी भी हुई जिसमें एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया और मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल
पथराव के दौरान एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया। उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी, सारनाथ थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस बल मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम और तहसीलदार पिंडरा मौके पर पहुंचे। एडिशनल सीपी ने स्थिति का जायजा लिया और त्वरित समाधान के निर्देश दिए है।
READ MORE: दो दिन से नोएडा में शांतिपूर्ण माहौल, काम पर लौटे श्रमिक, पुलिस ने की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
बता दें कि यह पूरा मामला 14 अप्रैल का है। जहां, आंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव स्थित भैरव बटुक धाम जाने वाले गेट पर कुछ लोगों ने आंबेडकर का झंडा लगाया था। इसी दौरान कुछ अराजकतत्वों ने झंडे को फाड़कर जला दिया। जिससे भीम आर्मी के कार्यकर्ता भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। स्थिति तब तनावपूर्ण हुई जब हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों संगठनों के आमने-सामने आने से माहौल गरमा गया और विवाद बढ़ने लगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

