महराजगंज। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

यह पूरा मामला जिले के सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग का है। जहां सबया रेलवे क्रासिंग के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 45 वर्षीय फेरी व्यवसायी की मौत हो गई है। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

READ MORE: UP SIR Final List 2026 : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इस तरह चेक करें अपना नाम

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मोहन वर्मा जैसे ही सबया रेलवे क्रॉसिंग से निकले तभी सिसवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह नीचे गिर गए उसके बाद ट्रैक्टर उनके ऊपर पलट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस की एक टीम रवाना कर दी गई है।

READ MORE: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की दबंगई, सरेआम लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत