अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कोचिंग सेंटर के बाहर दो छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

कोचिंग खुलने से पहले दोनों में कहासुनी

जानकारी के अनुसार, मृतक लवकुश (16 वर्ष) निवासी प्रतापपुर और आरोपी छात्र दोनों कक्षा 10 के विद्यार्थी थे तथा एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कोचिंग खुलने से पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी छात्र ने लवकुश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE; ‘मैं डर की वजह से सच नहीं बोल सकता…’, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर बृजभूषण का बड़ा बयान, कहा- मैं विवाद में फंस जाऊंगा, क्योंकि वे लोग…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर देवेंद्र कुमार और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

READ MORE: ‘नकली एनकाउंटर उत्तर प्रदेश की नियति…’, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- न कहीं विकास नजर आता है और नहीं जनकल्याण की कोई योजना

गाली गलौज कर रहा था

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया है कि मृतक पिछले तीन-चार दिनों से उसे लगातार गाली-गलौज कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

दिनदहाड़े कोचिंग सेंटर के बाहर हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के कारणों की गहन जांच जारी है।