लखीमपुर खीरी। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, एक BA की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

हत्या से पहले छात्रा को किडनैप

यह पूरा मामला जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र का है। जहां कालेज गयी BA की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले छात्रा को किडनैप किया गया था। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले है। छात्रा ने खुद को बचाने के लिए हत्यारे से संघर्ष भी किया लेकिन वह अपनी जान नहीं बचा सकी।

READ MORE: इतनी सी बात और… सनकी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, इस बात से था नाराज

छानबीन में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि छात्रा 15 जून को कॉलेज गई थी लेकिन छात्रा घर नहीं लौटी थी। अगले दिन वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली। छात्रा की हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।इलाज के दौरान मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई।