अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद में मिलावटी खोया के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित खोया मंडी का बताया जा रहा है, जहां छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध एवं मिलावटी खोया बरामद किया गया।
खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर के.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन से लगभग 10 से 15 कुंतल मिलावटी एवं नकली खोया बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि यह खोया बिहार, पड़ोसी जनपद मिर्जापुर और जिले के विभिन्न इलाकों से मंगाया गया था।
READ MORE: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली फौरी राहत: दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित, इलाहाबाद HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ढाई कुंतल खोया मौके पर नष्ट
छापेमारी के दौरान टीम ने बरामद खोया की प्रारंभिक जांच की और विधिक प्रक्रिया के तहत उसका सैंपल भरा। जांच में मिलावट की आशंका के आधार पर लगभग ढाई कुंतल खोया मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर के.एन. त्रिपाठी ने बताया कि होली के मद्देनजर बाजारों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग सख्त कदम उठा रहा है।
दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान के बाद क्षेत्र के खोया व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


