Rajasthan News: राजस्थान में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विधानसभा और हाईकोर्ट समेत सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल आया। दोपहर करीब 1:15 बजे मिले इस मेल के बाद पुलिस, एटीएस (ATS) और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर दौड़ पड़ीं। बता दें कि यह इस साल की छठी घटना है जब किसी ने इस तरह दहशत फैलाने की कोशिश की है।

जोधपुर कोर्ट में मची भगदड़
धमकी भरा मेल मिलते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। जोधपुर कोर्ट परिसर में हथियारबंद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और एहतियात के तौर पर वकीलों और आम लोगों को परिसर से बाहर भेज दिया गया। एटीएस की टीम ने कोने-कोने की तलाशी ली। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में ही कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे न्यायिक काम-काज पूरी तरह ठप हो गया है।
पुलिस की जांच में क्या निकला?
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम ने घंटों तक विधानसभा और कोर्ट परिसर को खंगाला, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल इंटेलिजेंस की टीम उस आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है, जहां से यह मेल भेजा गया था।
पढ़ें ये खबरें
- राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान: BJP के ‘प्राइवेट गुंडों’ का इलाज अब नई पीढ़ी करेगी, बोले- ‘पीछे हटने का सवाल नहीं’
- बंद पड़े 1731 KYP केंद्रों को दोबारा चालू करने की मांग, पटना में केंद्र संचालकों ने खोला मोर्चा
- दोस्ती तोड़ने पर खौफनाक वारदात: युवती की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाने से भी रोका, दोनों आरोपी गिरफ्तार
- मां गंगा की आरती के बाद कैबिनेट बैठक, हरिद्वार से धामी सरकार के बड़े फैसलों पर नजर
- Jantar Mantar Protest Ban: अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने चुने 3 नए स्थान; अभिजीत दीपके बोले- पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर
