गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत से एक हैरान कर देने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां निषाद पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें मजबूत होना होगा। हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है।

अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आरक्षण की मांग को लेकर समाज की आवाज उठाने का भरोसा दिया और विपक्ष पर निषाद समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने, घर-घर जागरूकता फैलाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट रहें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज करें।

READ MORE: ‘AI प्रदेश’ की ओर बढ़ रहा यूपी, Puch AI के साथ 25,000 करोड़ का MoU, सीएम योगी बोले- इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन अब समय बदल चुका है और इसका जवाब एकजुट होकर देना होगा। उनकी पार्टी के पास 11 विधायक हैं और वे लगातार अपने समाज के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।

देखें वीडियो:-