नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों का बवाल हिंसक हो गया, पुलिस की नाकामी या फिर कोई बड़ी साजिश सवाल बहुत है लेकिन ये हिंसक प्रदर्शन यूपी की सियासत में अचानक मुद्दा बन गया है। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की।
सीएम योगी का बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कुछ लोग प्रदेश में शांति और समृद्धि को बाधित करने के लिए साजिश कर रहे हैं उन्होंने उद्योगपतियों से श्रमिकों के साथ सीधे संवाद करने की अपील की और कहा कि सरकार श्रमिकों के हित और सुरक्षा दोनों के लिए प्रतिबद्ध है।
READ MORE: Noida Employee Protest: सोशल मीडिया पर फैली फायरिंग की खबर निकली फर्जी, 2 ट्विटर हैंडल पर FIR
अखिलेश यादव का हमला
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकार ने मजदूरों की मांगों की अनदेखी की है उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में वेतन बढ़ रहा है लेकिन यूपी में सरकार पीछे है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार केवल एक ही तंत्र पर विश्वास करती है और जनता की समस्याओं से दूरी बनाए हुए है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
READ MORE: उसकी हत्या की गई है… गांव के बाहर मिला युवक का शव, 3 दिन से था लापता
कर्मचारियों की प्रमुख शिकायतें
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में कम वेतन मिल रहा है और बढ़ती महंगाई के कारण जीवनयापन मुश्किल हो गया है वे वेतन असमानता और खराब कार्य परिस्थितियों से नाराज हैं
ओवरटाइम और समान वेतन की मांग
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से हो और बोनस सीधे बैंक खातों में दिया जाए उनका कहना है कि हरियाणा जैसे राज्यों में वेतन बढ़ने के बाद यूपी में भी समान नीति लागू की जाए।
READ MORE: योगी की पाती : सीएम योगी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- आर्थिक आयाम और शिक्षा के प्रति उनकी दूरदृष्टि अमूल्य
प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई
स्थिति पर पुलिस नजर बनाए हुए है और प्रशासन का कहना है कि श्रमिकों और प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

