लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने विकास कार्यों की थर्ड पार्टी जांच के निर्देश दिए है। सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेशक अनुकूल माहौल और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए यूपीसीडा को अधिक जवाबदेह बनाने पर फोकस कर रही है।

थर्ड पार्टी ऑडिट व्यवस्था को प्रभावी बनाएं

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने गाजियाबाद के सात औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मुख्य कार्यपालक अधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कार्य करने और औद्योगिक क्षेत्रों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करने के निर्देश दिए है। साथ ही यह भी कहा कि थर्ड पार्टी ऑडिट व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

READ MORE: दरिंदे तेरे हाथ नहीं कांपे? सड़क पर पटक-पटक कर मासूम की हत्या, VIDEO देख सहम जाएगा दिल

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आगे कहा कि निवेशकों और उद्यमियों को पारदर्शी, जवाबदेह और उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना ही योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा उद्यमियों से अनुचित मांग या उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का लक्ष्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाना है।