वाराणसी. गंगा जी में इफ्तार के दौरान बिरयानी पार्टी करने का मामला अब तुल पकड़ता दिखाई दे रहा है. मामले को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए करारा हमला बोला. ऐसे में कयास लगाए जा रहें हैं कि इस मामले में सियासी घमासान मचना लगभग तय है.

इसे भी पढ़ें- UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?

बता दें कि गंगा जी में इफ्तार के दौरान बिरयानी पार्टी करने वाले मामले में 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. एसीपी कोर्ट ये याचिका खारिज की है. जिसके बाद सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए हैं, जिसे लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, कोई मांस मदिरा का सेवन कर रहा है, कोई गंगा में क्रूज में होटल चला रहा है. क्रूज में अनाचार हो रहा है. गंगा को कमाई का साधन बना दिया है. गंगा अब माई नहीं रही कमाई हो गई है.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?

ये है पूरा मामला

दरअसल, बनारस में गंगा नदी पर सोमवार शाम एक युवक ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा था. उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया. यहां एक बड़ी नाव पहले से बुक की गई थी. इसके बाद सभी लोग अस्सी घाट से नमो घाट तक नाव से गए. वहां नाव पर मौजूद रोजेदारों ने पहले नमाज पढ़ी. फिर खजूर और फल खाकर रोजा खोला. दूसरे वीडियो में नाव पर बैठे लोग बड़े भगोने से कुछ निकालकर खाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया.