गोरखपुर। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जब जहर ने असर दिखाना शुरू किया तब युवक ने अपने मां को बताया कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। यह सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वह शादी से बहुत खुश था

यह पूरा मामला जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र का है। जहां पादरी बाजार में रुद्रनाथ नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता था। 25 अप्रैल को महाराजगंज की एक युवती से उसकी शादी हुई थी। शादी के एक दिन पहले ही दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। परिजनों ने बताया कि वह शादी से बहुत खुश था और पूरी खरीदारी अपनी पसंद से की थी।

READ MORE: ये भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का… ड्राइवरों-कंडक्टरों के लिए नहीं किया खाने-पानी-रहने का इंतजाम, अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया

बताया जा रहा है कि शादी के तीसरे दिन ही रूद्रनाथ अपने पापा का हाथ बंटाने के लिए होटल पर गया और देर शाम लौट आया। परिवार के साथ उसने खाना खाया और सीधे कमरे में चला गया। उसके बाद देर रात वह छत में इधऱ-उधर टहलने लगा। इसी दौरान उसकी मां आ गई। उसने कहा कि इतनी रात में क्यों टहल रहे हो। मां के पूछने पर रुद्र इमोशनल हो गया और ने बताया कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। उसकी हालत बिगड़ती देख घबराए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: ‘5 राज्यों के चुनाव में भाजपा जीतेगी…’, हरदोई में PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- BJP लगाएगी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सुसाइड का कारण पता नहीं चला पाया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।