UP Police Constable Written Exam Date 2026. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable) लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया जाएगा. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ये परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हर दिन दो पालियों (shifts) में आयोजित होगी.

जारी नोटिस में लिखा गया है कि ‘यह सूचना अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रकाशित की जा रही है. अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अग्रेतर महत्वपूर्ण निर्देशों हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें. यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा सम्बन्धी समस्त सूचना/ निर्देश बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही प्रदत्त की जाएगी’.

बता दें कि इस विज्ञापन के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्तियां की जाएगी. इसके लिए प्रदेश के 75 जिलों के 1180 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में लगभग 28.86 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है. बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं-

  • सभी परीक्षा केंद्रों पर E-KYC वेरिफिकेशन जरूरी होगा.
  • बिना सही वेरिफिकेशन वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में नहीं आने दिया जाएगा.
  • परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे.
  • परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की लगातार निगरानी में आयोजित की जाएगी.