UP Style Tehri Recipe : गर्मी में खाना बनाना और घंटों किचन में खड़े रहना किसी को पसंद नहीं आता है और ऐसे में यही लगता है की जल्दी से कोई डिश बना लें और किचन के काम से फ्री हो जाएं. ऐसे में उत्तरप्रदेश की मशहूर तहरी एक बहुत अच्छा ऑप्शन होती है. यूपी स्टाइल तहरी एक आसान, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली डिश है, जिसे आप लंच या डिनर में बना सकते हैं. इसका हल्दी वाला पीला रंग और देसी मसालों का स्वाद इसे पुलाव से अलग बनाता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
सामग्री
बासमती चावल-1 कप (धोकर 20 मिनट भिगोए हुए)
आलू -2 मध्यम (क्यूब्स में कटे हुए)
गाजर -1(कटी हुई)
मटर-½ कप
प्याज -1(बारीक कटा हुआ)
टमाटर -1(बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च-2
अदरक-लहसुन पेस्ट-1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर-1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
गरम मसाला-½ छोटा चम्मच
तेजपत्ता-1
दालचीनी-1 छोटा टुकड़ा
लौंग-2
जीरा-1 छोटा चम्मच
तेल या घी-2 बड़े चम्मच
नमक -स्वादानुसार
पानी-2 कप
हरा धनिया सजाने के लिए
विधि
1-कुकर या भारी तले के बर्तन में तेल या घी गरम करें.जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर कुछ सेकंड भूनें.
2-प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट पकाएं.
टमाटर डालें और नरम होने तक भूनें.
3-अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.आलू, गाजर और मटर डालकर 2-3 मिनट तक मसालों के साथ भूनें.
4-भीगे हुए चावल डालें और धीरे-धीरे मिलाते हुए 1 मिनट भून लें.2 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
5-प्रेशर कुकर में 1-2 सीटी आने तक पकाएं. यदि बर्तन में बना रहे हैं तो ढककर 15-18 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.प्रेशर निकलने के बाद गरम मसाला डालें और हल्के हाथ से फुला लें.हरे धनिये से सजाकर रायता, अचार या पापड़ के साथ परोसें.
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
1-यूपी की पारंपरिक तहरी में आलू का स्वाद सबसे खास माना जाता है, इसलिए आलू जरूर डालें.
2-हल्दी थोड़ी ज्यादा डालने से तहरी का असली रंग और स्वाद आता है.
3-देसी घी का इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
4-चाहें तो फूलगोभी, बीन्स या शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

