UP Weather Alert: यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आज पश्चिमी यूपी में काले बादलों की आवाजाही आसमान में नजर आएगी। साथ ही ध्यम से हल्की बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी कमी आएगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
दोनों ही संभाग में बादल छाएं रहेंगे
मौसम जानकारों के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और धूप भी खिली होगी। शुक्रवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और प्रदेश के दोनों ही (UP Weather Alert) संभाग में बादल छाएं रहेंगे। रविवार को फिर काले बादलों की परेड बढ़ेगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
READ MORE: मां का वो मंदिर जहां विजय का आशीर्वाद दिलाने पांडवों को लेकर आए थे श्रीकृष्ण, अद्भुत है यहां की मान्यता
मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी केमुजफ्फरनगर, मथुरा, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, हाथरस, शामली, एटा, बिजनौर, मैनपुरी, हापुड़, फिरोजाबाद, बागपत, इटावा और अलीगढ़ के आस-पास के जिलों में (UP Weather Alert) बारिश होगी। जबकि सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, पीलीभीत, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बदायूं, संभल, उन्नाव, बरेली, रामपुर, झांसी, गोरखपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी जिले में धूप खिली रहेगी और आसमान साफ रहेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

