UP Ka Mausam: यूपी में गर्मी का कहर देखने को मिला। जहां अप्रैल महीने में ही जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है। तेज गर्मी और ‘उष्ण लहर’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में राजस्थान की ओर से आ रही गर्म पछुआ हवाओं न लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। आसमान से बरसती आग और झुलसाने वाली हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री के भी ऊपर जाने का अनुमान (UP Ka Mausam) है। तराई के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे प्रदेश में लू का सितम जारी रहेगा और रातें भी अब ‘उष्ण रात्रि’ की श्रेणी में आने वाली हैं।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 20 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
वहीं यूपी के मेरठ, मथुरा, आगरा में भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में 20 अप्रैल को ‘उष्ण रात्रि’ की स्थिति बनी रहेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। जिसका असर मैदान इलाकों में देखने को मिलेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

