UP WEATHER TODAY : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर जिलो में भीषण गर्मी के बाद अब आंधी और बारिश को अलर्ट जारी किया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आम जनों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम जानकारों के मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलो में बादल बरसने की संभावना है। आज बदायूं, संभल, कांशीरामनगर, फर्रुखाबाद, एटा, अमरोहा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, गौतमबुद्धनगर, रायबरेली अमेठी,आगरा, सोनभद्र, चंदौली, बांदा, वाराणसी, फतेजहपुर, (UP WEATHER TODAY) आजमगढ़ और गाजीपुर जिले में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम तेजी से बदल सकता है। इसमें विभाग ने लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बरेली और प्रयागराज जैसे जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों जैसे झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, (UP WEATHER TODAY) चित्रकूट और ललितपुर में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यहां मौसम सामान्य रह सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

