UP Weather Today: यूपी में तीखी धूप के साथ अब प्रदेश में काले बादल छाने की संभावना है. रविवार से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में झोकेदार हवाएं चलेंगी. दो से तीन दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल ऐसे ही रहेगा. प्रदेश में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है. गर्मी बढ़ने की वजह से लोग अब घरों से बाहर निकलने में कतराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, रविवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- ‘प्रधानमंत्री जी, आपके संसदीय क्षेत्र में मां अन्नपूर्णा की रसोई बंद है, क्या यही है आपका विकास?’- अजय राय

मौसम जानकारों के मुताबिक आज प्रदेश में गर्मी लोगों को सताएगी. आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. अभी से लोगों को लू का एहसास होने लगा है. कानपुर, वाराणसी और आगरा में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. हालांकि 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें- और कितना झूठ बोलेंगे नेता जी? गैस सिलेंडर की किल्लत को झुठला रहे डिप्टी CM मौर्य, विपक्ष के नेताओं को दे रहे बाजा बजा देने की चेतावनी

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ यूपी को प्रभावित करेगा. जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 15 और 16 मार्च को लखीमपुर खीरी, सीतापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बारिश होने के आसार हैं. साथ ही कुछ जिलों में ओले भी गिरने की संभावना है.