UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने जोर पकड़ लिया है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के करीब 30 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, देवरिया, महामाया नगर समेत आसपास के जनपदों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी चलने की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई से मानसून फिर कमजोर पड़ सकता है. मौसम विज्ञान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से बना सक्रिय मौसम तंत्र मध्य प्रदेश के करीब पहुंच चुका है. जिसका असर उत्तर प्रदेश पर दिखने लगा है. इसी कारण प्रदेश के दोनों हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. विभाग ने अगले तीन दिनों तक ज्यादातर जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.