UP WEATHER TODAY. राज्य में तेजी से बदले मौसम ने जनवरी के जाते-जाते फिर से ठंड का एहसास करा दिया. बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण बीते शुक्रवार से बादल छाए रहे. शनिवार की सुबह भी कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई. अब मौसम फिर से करवट ले सकता है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार को यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. नोएडा-गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं. वाराणसी में बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद सर्द हवाओं का असर भी जारी है. लखनऊ में शनिवार को पारा 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रात का पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस हो गया. विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है. नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी तीन दिन लखनऊ शहर में तापमान में कमी आएगी.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 01 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और पछुआ हवाओं के प्रभाव से पिछले 48 घंटे के दौरान शहर समेत पूरे प्रदेश के तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई. कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे चले गए. 1 फरवरी से 3 फरवरी के बीच आगामी पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


