UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. एक बार फिर प्रदेश में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है. वहीं कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जनपदों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक दिन में तेज धूप खिल सकती है. लेकिन तेज पछुआ हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी हल्की ठंड महसूस हो सकती है. राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार को 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सो में यही स्थिति रही.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 7 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाने वाला है. इसके बाद 10 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा. विशेषज्ञों के मुताबिक ये दोनों विक्षोभ प्रदेश में सीधे असर नहीं दिखाएंगे. हालांकि, आसमान के ऊपरी भाग में बादलों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि होती दिखेगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


