UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल और लू सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसके देखते हुए योगी सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और नोएडा समेत कई जिलों में भीषण लू चलने की आशंका है. दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा. वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, जौनपुर और गाजीपुर में भी लू चलने के आसार हैं. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 20 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

विभाग के अनुसार फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, औरैया, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, हमीरपुर और ललितपुर में तापमान और बढ़ सकता है. वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं.