UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपाने लगी है. राजधानी लखनऊ में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर बेहद नीचे पहुंच गया है. राजधानी में बीते दो दिनों से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. गुरुवार को यह 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा.
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन गर्मी ज्यादा होगी. वहीं लखनऊ, कानपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है. इधर वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी. 21 से 24 अप्रैल के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही लू चलने की भी संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 17 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकलने और दिनभर गर्म पछुआ हवाएं चलने के कारण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया. दोपहर में सड़कें सूनी होने लगी हैं. गर्मी के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में तापमान 38–39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. इसके साथ ही हवा की रफ्तार कम होने और धूल भरी हवाओं के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में जमा हो रहे हैं. इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

