UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में हुई छिटपुट बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान ने आज प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

बलिया, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, सुल्तानपुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर, गाजीपुर

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 24 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

यूपी में कब-कब आया मानसून

2022:- मानसून 20 से 25 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचा था
2023:- मानसून 24 जून को बिहार से बलिया और देवरिया होते दाखिल हुआ
2024:- 25 जून को ललितपुर के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ था
2025:- 18 जून को झांसी, ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा
2026:- 25 जून के बाद यूपी में दाखिल होने की संभावना

कब आएगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि इस वक्त मानसून बंगाल और बिहार के आसपास है। यूपी तक पहुंचने में इसे अभी 2-4 दिन और लगेंगे। मौसम विभाग की मानें तो 25 जून के बाद मानसून की दस्तक यूपी में हो सकती है जो कि सामान्य मानसून की तुलना में करीब 3 से 5 दिन तक लेट होगा।