UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। राज्य के कई जिलों में लू का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ कर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 48 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

गरज चमक के साथ होगी बारिश

मौसम जानकारों के अनुसार आज प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान इटावा, कानपुर, अयोध्या, फिरोजाबाद, देवरिया और कानपुर जिले के आस-पास के इलाके में 45 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवा चल सकती है। जिसक लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 19 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

इस दिन पहुंचेगा मानसून

इसके अलावा यूपी वासियों को फिलहाल अगले 6 दिन तक भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से निजात नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में मॉनसून का इंतजार भी लंबा खिंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य़ में सोनभद्र के रास्ते मानसून 23 से 25 जून के बीच पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रयागराज, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, झांसी, बरेली, हरदोई, मिर्जापुर, कानपुर, फतेहपुर सहित 48 जिलों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से आवश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।