UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंधी, तूफान, गर्जन और झमाझम बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम जानकारों के मुताबिक आज चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, बांदा, गाजीपुर, कुशीनगर, मऊ, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, फिरोजाबाद, महराजगंज, प्रयागराज, देवरिया, फर्रुखाबाद,, कानपुर, संभल, मथुरा और हाथरस जिले के आस-पास के इलाके में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 16 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग कि माने तो अगले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके चलते लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में चल रहे आंधी और बारिश का दौर खत्म हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस आम जन को परेशान कर सकती है। हालांकि लू चलने की कोई संभावना नहीं है।