UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में बाढ़ के बीच शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली. मानसून की वापसी के बीच अभी भी प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. जिससे कई जिलों में अब भी जलभराव की समस्या बनी हुई है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 22 जनपदों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गोरखपुर, मऊ, बलिया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
बता दें कि लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यहां करीब 40 हजार घरों में पिछले 8 दिनों से पानी भरा है. कई इलाकों में पानी की गहराई 5 से 6 फीट तक बताई जा रही है. लगातार जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने, जरूरी सामान लाने और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है. नई बारिश से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है.
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसके असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है और कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बारिश होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. स्थानीय स्तर पर जलभराव वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है. लोगों को अनावश्यक रूप से पानी भरे इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी जा रही है.

