UP Weather Today. देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 31 जनपदों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.

मौसम विभाग ने पूर्वांचल और अवध के ज्यादातर जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने इस दौरान लोगों को खुले स्‍थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है. विभाग ने अपील की है कि बिना किसी आवश्यक कार्य के बाहर निकलने से बचें. विभाग ने कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के मुताबिक अयोध्‍या, वाराणसी लखनऊ, उन्‍नाव, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बहराइच, श्रावस्‍ती, बलरामपुर, बस्‍ती, बाराबंकी, सीतापुर, अमेठी, सुल्‍तानपुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मऊ, बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और आजमगढ़ में बारिश की संभावना है.