UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आम लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मानसून की एंट्री को लेकर भी अपडेट दिया है।
हल्की से मध्यम बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी यूपी के कई जिलों में 26 से 29 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में 29 जून के बाद कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। इसके अलावा आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि 30 जून के बाद पश्चिमी यूपी में 60 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।
READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CM योगी के सख्त रुख के बाद FIR, सभी 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में
यूपी में कब-कब आया मानसून
2022:- मानसून 20 से 25 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचा था
2023:- मानसून 24 जून को बिहार से बलिया और देवरिया होते दाखिल हुआ
2024:- 25 जून को ललितपुर के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ था
2025:- 18 जून को झांसी, ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा
2026:- 25 जून के बाद यूपी में दाखिल होने की संभावना
READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR, अखिलेश ने BJP पर कसा तंज, कहा- भाजपा राज में फुनगी को फांसी और शाखाओं को मिलेगी माफी
मौसम विभाग ने बताया कि इस वक्त मानसून बंगाल और बिहार के आसपास है। यूपी तक पहुंचने में इसे अभी 2-4 दिन और लगेंगे। अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की यूपी में एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 26 जून के बाद मानसून की दस्तक यूपी में हो सकती है जो कि सामान्य मानसून की तुलना में करीब 4 से 5 दिन तक लेट होगा।

