UP Weather Today: यूपी में तेज गर्मी के बाद गुरूवार को अचानक बारिश हुई है। जिससे पूरा मौसम सुहावना हो गया। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 75 मिमी बारिश देखने को मिली। आज भी प्रदेश के 65 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई जिलों में ओला गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने मानसून की एंट्री को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।
नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव
मौसम जानकारों कि माने तो उत्तर प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। प्रदेश में 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का दौर चलता रहेगा। अगर सबकुछ सही रहा तो 20 जून तक प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। वहीं बीते 24 में सबसे ज्यादा तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया।
मानसून की संभावित एंट्री
वाराणसी 16-18 जून
गोरखपुर 15-17 जून
प्रयागराज 18-20 जून
अयोध्या 18-21 जून
लखनऊ 20-23 जून
कानपुर 20-23 जून
झांसी 22-25 जून
बरेली 24-27 जून
मुरादाबाद 25-28 जून
नोएडा 26-29 जून
गाजियाबाद 26-29 जून
मेरठ 26-29 जून
सहारनपुर 27-30 जून
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बांदा, फतेहपुर, कानपुर, हाथरस, मथुरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी

