UP Weather Today. देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 59 जनपदों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसम सिस्टम का असर राज्य पर पड़ा है. इस वजह से दो दिनों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा. हालांकि पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 6 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, देवरिया, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मथुरा, हाथरस, प्रतापगढ़, सोनभद्र, सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा समेत कई जनपदों में आज बारिश हो सकती है.