UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी है. इस दौरान कुछ इलाके में लू का कहर भी जारी रहेगा. बादलों और बारिश के चलते तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू के प्रभाव में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल यानी आज प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान, बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- DJ की आवाज से 140 मौत : पोल्ट्री फार्म के पास से गुजरा डीजे, घटना से मचा हड़कंप

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 30 अप्रैल यानी आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका है. साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. यह आंधी-बारिश का दौर कम से कम 2 मई तक जारी रहेगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- ब्रेकअप से आहत युवक ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड को ठहराया मौत का जिम्मेदार, कहा- वो बदल गई

इन जिलों में होगी बारिश !

मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, एटा, आगरा, फिरोजाबाद समेत 40 से अधिक जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.