UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी है. इस दौरान कुछ इलाके में लू का कहर भी जारी रहेगा. बादलों और बारिश के चलते तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू के प्रभाव में कमी आने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- पद के बदले हमबिस्तर होने की मांग! ‘महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी’ के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप
हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 28 अप्रैल यानी आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका है. साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. यह आंधी-बारिश का दौर कम से कम 2 मई तक जारी रहेगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
इसे भी पढ़ें- ‘TMC के अब गिनती के दिन रह गए…’, CM योगी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता का उत्साह, स्नेह और समर्थन इसका प्रमाण
कई जिलों में बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, औरैया, अमरोहा, संभल, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और ललितपुर के आसपास के इलाके में बारिश और बिजली गिरने री आशंका जाहिर की गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

