UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में प्री-मानसूनी बारिश अपना असर लगातार दिखा रही है। प्रदेश में मानसून 22 से 24 जून तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आज यूपी के 24 जिलों में आंधी-बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम जानकारों के मुताबिक आज जालौन, हापुड़, झांसी,बुलंदशहर, महोबा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, चित्रकूट, अलीगढ़, प्रयागराज, मथुरा, मिर्जापुर, आगरा, चंदौली, फिरोजाबाद (UP Weather Today) और इटावा समेत 24 जिलों में तेज हवा के साथ बादल बरसेंगे। जिसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

यहां चलेंगी तेज रफ्तार हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि आज गाजीपुर, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, चंदौली, कन्नौज, वाराणसी, कानपुर देहात, बांदा, कानपुर नगर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर के आस-पास (UP Weather Today) के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।