UP WEATHER TODAY , लखनऊ. उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 28 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल और लू सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इस बीच आज कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, झांसी और कुशीनगर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी चल सकती है. कुछ क्षेत्र में 70-75 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी हवा चल सकती है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 27 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
बता दें कि प्रदेश में दिन का तापमान लगातार 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि रातें भी गर्म बनी हुई हैं. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.8 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 से 30 मई के बीच लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदल सकता है. विभाग की मानें तो इस बीच तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट हो सकती है.

