UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. यूपी के पश्चिमी हिस्सों में शुक्रवार को बारिश का दायरा बढ़ सकता है. वहीं, कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. वहीं 12 से 16 सितंबर तक कई इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले स्थानों और जर्जर भवनों को पास न जाने की सलाह दी है.
मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, बरेली, बदायूं, मैनपुरी, एटा, गाजीपुर, चंदौली, फर्रुखाबाद, इटावा, औरेया, खेरी, पीलीभीत, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, हमीरपुर, बांदा, मऊ, कांशीराम नगर, आजमगढ़ और शाहजहांपुर समेत 35 जनपदों में तेज बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी तूफान को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
कई जिलों में बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
लगातार बारिश और नदियों के उफान से प्रदेश के करीब 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. करीब 4 लाख आबादी प्रभावित बताई जा रही है. बुधवार को खराब मौसम के चलते लखीमपुर और बरेली में कक्षा 8 तक, जबकि वाराणसी में कक्षा 5 तक के स्कूल बंद रहे. पूर्वी यूपी में अधिकांश जगह बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में बारिश हुई, जबकि मध्य और पश्चिमी यूपी में धूप निकली.
सरयू-गंगा का कहर, घर और मंदिर जलमग्न
बाराबंकी में सरयू नदी का कटान तेज है. हेतमापुर में 15 से ज्यादा मकान कटान के मुहाने पर हैं और ग्रामीण खुद घर तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं. प्रशासन ने प्रभावित लोगों को जमीन और प्रधानमंत्री आवास देने का आश्वासन दिया है. प्रयागराज में संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर में बाढ़ का पानी अब भी भरा है. कानपुर और उन्नाव में पांडू नदी का पानी बस्तियों तक पहुंच गया है.



