UP WEATHER TODAY. उत्‍तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है. वहीं अब अगले 15 दिनों तक मौसम शुष्‍क रहेगा. वहीं इसके 15 दिन बाद फर एक विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. जिससे फिर से बारिश जैसे हालात बन सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार नहीं हैं. बल्कि तेज धूप से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

विभाग की मानें तो प्रदेश में इन 15 दिनों में लू जैसी स्थिति और तेज धूप का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक यूपी के शहरों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में गर्म हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है. जिससे प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है.

इसे भी पढे़ं : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

तापमान की बात करें तो नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश अब खत्‍म हो चुकी है. जिसके बाद तापमान करीब 13 डिग्री तक बढ़ चुका है. वहीं प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी में भी गर्मी और उमस बढ़ सकती है. बुंदेलखंड के बांदा और ललितपुर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यानी आगामी दिनों में प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ सकता है.