UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण गर्मी के बाद प्रदेश में तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है। IMD के मुताबिक 14 जून को प्रदेश के15 से ज्यादा जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ झमाझम बारिश भी हो सकती है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
प्रतापगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 14 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मानसून की संभावित एंट्री
वाराणसी 16-18 जून
गोरखपुर 15-17 जून
प्रयागराज 18-20 जून
अयोध्या 18-21 जून
लखनऊ 20-23 जून
कानपुर 20-23 जून
झांसी 22-25 जून
बरेली 24-27 जून
मुरादाबाद 25-28 जून
नोएडा 26-29 जून
गाजियाबाद 26-29 जून
मेरठ 26-29 जून
सहारनपुर 27-30 जून
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की चिंता बढ़ गई है। यदि 80 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी तो पेड़ के साथ-साथ पोल उखड़ जाने की संभावना है। साथ-साथ कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील कर कहा कि आंधी-तूफान के दौरान ऊंचे पेड़ों, जर्जर इमारतों और बिजली के खंभों से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाए रखे।

