UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ था. राज्य के कई जिलों में लगातार हल्की-मध्यम बारिश हो रही थी, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के कगार पर है. प्रदेश में फिर से गर्मी ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए है. मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले 5 से 6 दिनों में प्रदेश के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया.

प्रदेश मे कोई सक्रिय तंत्र मौजूद नहीं

मौसम जानकारों के अनुसार आज प्रदेश मे कोई सक्रिय तंत्र नहीं है, जिसके चलते यूपी के अधिकांस हिस्सो में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, आज और कल पारे में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आएगा. जिसके कारण एक बार फिर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार ( UP Weather Update) पहुंच जाएगा, जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलने पड़ेगी. वहीं यूपी के कई हिस्सों में 14 से 15 मई के दौरान आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिसके कारण एक बार फिर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

14 मई को बारिश के आसार

मौसम जानकारों के अनुसार 11 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. तेज धूप निकलेगी साथ ही दिन का पारा चढ़ेगा. 12 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 13 मई को पूरे प्रदेश में बादए छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान आंधी भी चलेगी. वहीं 14 मई को तेज हवा के साथ पूरे प्रदेश में बारिश होगी. कहीं-कहीं ओले और बिजली भी गिर सकती है.