UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाके में लू का कहर भी जारी रहेगा. बादलों और बारिश के चलते तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू के प्रभाव में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने 4 मई से आगामी 5-6 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इधर मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज शामिल हैं. इन क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम तेजी से बदल सकता है. इसमें विभाग ने लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बरेली और प्रयागराज जैसे जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों जैसे झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट और ललितपुर में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यहां मौसम सामान्य रह सकता है.
मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी 4 मई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 5 मई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. ऐसे में इन 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के लिए मौसम के लिहाज से काफी अहम और सतर्क रहने की जरुरत है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

