UP Weather Update: यूपी में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अगले 2 से 3 दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का क्रमिक उछाल आ सकता है। मार्च से शुरुआती हफ्ते में ही यूपी में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आज सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा और दोपहर के वक्त धूप की तल्खी लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी।

7,8 और 9 मार्च को भी धूप की तल्खी

मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को धूप की तल्खी लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी। सुबह-सुबह आसमान साफ रहेगी और धूप भी खिलेगी। आने वाले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल (UP Weather Update) आ सकता है। 7,8 और 9 मार्च को भी धूप की तल्खी देखने को मिलेगी। इस दौरान सभी जिलों को आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 6 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के मुताबिक आज अलीगढ़, आजमगढ़, मथुरा, अमेठी, रायबरेली, गाजियाबाद, वाराणसी, रामपुर, गोरखपुर, बरेली, ललितपुर, पीलीभीत, श्रावस्ती, प्रयागराज, सीतापुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, बहराइच, बलिया, अयोध्या, मैनपुरी, देवरिया, मिर्जापुर, इटावा, सोनभद्र, (UP Weather Update) कन्नौज, चंदौली, मुरादाबाद, सहारनपुर, जौनपुर, गाजीपुर, झांसी, कुशीनगर जिले में धूप की तल्खी लोगो को महसूस होगी।