UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में रविवार 16 अगस्त 2026 को मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ सहित कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, मेरठ, बस्ती, अलीगढ़, इटावा, जालौन, मुजफ्फर नगर, बदायूं, सहारनपुर, हमीरपुर, बिजनौर, शामली, शाहजहांपुर, खेरी, बुलंदशहर, औरैया, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर में भारी बारिश का अलर्ट है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 16 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
इसके अलावा मौसम विभाग ने 70 Kmph की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है. वहीं लखनऊ में 16 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ वज्रपात की संभावना भी है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की यलो अलर्ट जारी किया गया है.


