UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. हालांकि बीते 1-2 दिन मानसून कमजोर पड़ गया था. ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा ही हुई. लेकिन अब मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. यानी अगस्त की शुरुआत मानसून के असर के साथ होगी. मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है. ना ही विभाग के कोई अलर्ट जारी किया है. लेकिन विभाग ने बादल गरजने और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
प्रदेश के दोनों हिस्सों में ज्यादातर जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछार पड़ सकती है. कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं कुछ जगहों पर दोपहर या शाम के समय बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार 1 अगस्त को प्रदेश में कोई विशेष मौसम चेतावनी लागू नहीं रहेगी. लेकिन बारिश का स्वरूप सामान्य मानसूनी रहेगा.
इसके बाद 2 अगस्त से मौसम बदलेगा. जिसमें पश्चिमी संभाग में कुछ जगहों पर और पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में बारिश होगी. 3 अगस्त से मानसून फिर सक्रिया होगा. वहीं संभाग के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. 5 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.


