UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. हालांकि बीते 1-2 दिन में मानसून कमजोर पड़ गया था. ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा ही हुई. लेकिन अब मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. यानी अगस्त की शुरुआत मानसून के असर के साथ हो चुकी है. प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा तो कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक 2 अगस्त से मौसम फिर बदलेगा. जिसमें पश्चिमी संभाग में कुछ जगहों पर और पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में बारिश होगी. 3 अगस्त से मानसून फिर सक्रिया होगा. वहीं संभाग के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. 5 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग ने 2 से 7 अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी के अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 3 से 7 अगस्त के दौरान पश्चिमी के मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ में भी भारी बारिश होने की संभावना है.