UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. अगस्त महीने की शुरुआत मानसून के साथ हो चुकी है. प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा तो कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. कई क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी. संभाग के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं. 5 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.
मौसम विभाग ने 2 से 7 अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी के अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 3 से 7 अगस्त के दौरान पश्चिमी के मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 3 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर , गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.
इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.


